Followers

Sunday, July 9, 2023

09/07/2023

 🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की 09 जुलाई 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*



     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 09 जुलाई 2023*

                *रविवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* श्रावण

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 20:01 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद - 19:30 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती

*💫करण-* विष्टि - 08:53 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शोभन - 14:42 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड

*🌅सूर्योदय-* 05:29

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 23:55

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53

*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण बदी सप्तमी 20:01 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल रविवार को भी) , भानु सप्तमी , शीतला सप्तमी (उ.) , बुध पुष्य नक्षत्र में 27:42 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / राजयोग सूर्योदय से 19:30 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:30 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:56 तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:30 से , अभिनेता श्री संजीव कुमार जयन्ती , अभिनेता श्री गुरु दत्त जयन्ती व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस ।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण बदी अष्टमी 18:45 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रावण सोमवार व्रत , श्री कालाष्टमी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*नरः वृत्तेन आर्यो भवति*

     *न  धनेन , न  विद्यया  !!*

*अर्थात् 👉* 

        _आदमी चरित्र से आर्य [श्रेष्ठ , बड़ा] होता है , धन से या विद्या से नहीं !_

🌹


*9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1755 - ब्रिटिश जनरल एडवर्ड ब्रैडॉक, फ्रेंच और भारतीय युद्ध के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए।

1766 - ब्रिटिश प्रीमियर रॉकिंगहाउस ने इस्तीफा दिया।

1780 - डेनमार्क ने तटस्थता की घोषणा की।

1793 - अपर कैनेडा में दासता के खिलाफ अधिनियम पारित किया गया।

1805 - मुहम्मद अली पाशा ने अपने राजवंश को मिस्र में पाया।

1810 - नेपोलियन ने हॉलैंड के राज्य पर कब्जा किया।

1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।

1815 - चार्ल्स मौरिस द टैलेरांड पेरिगोर्ड, बनावेंट के राजकुमार फ्रांस के प्रधानमंत्री चुने गए।

1816 – दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1842 - नोटरी स्टैम्प लॉ को मंजूरी मिली।

1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।

1868 - संयुक्त राज्य संविधान के चौदहवें संशोधन को स्वीकृति दी गई।

1875 – बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई। यह देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज था।

1877 – पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।

1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।

1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।

1944 - अमेरिका ने सायपन की लड़ाई जीत में हासिल की।

1951 – भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।

1969 – वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1982 – लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।

1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।

2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।

2001 - भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।

2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।

2002 – इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।

2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।

2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।

2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।

2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

2019 - शेख हसीना नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट नाम के दुनिया के सबसे बड़े जलने और प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट ने ढाका, बांग्लादेश में अपना कामकाज शुरू किया। 

2020 - अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद स्‍कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया और ऐसा नहीं करने पर फंड रोकने की चेतावनी भी दी है।

2020 - ऑस्ट्रेलिया ने चीन का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के विरोध में हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को खत्म करने का एलान किया।

2020 - चीन ने शीचांग सैटेलाइट लांच सेंटर, शीचुआन से वाणिज्यिक संचार उपग्रह 'APSTAR-6D' को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2021 - भारतीय युद्धपोत ने केप ट्रैफलगर में स्पैनिश नौसेना के साथ अभ्यास किया।

2022 - भारत में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया।

2022 - श्रीलंका के प्रधानमंत्री राणिल विक्रमसिंघे ने देश में सर्वदलीय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्‍त करने के लिए अपने पद से इस्‍तीफा देने की घोषणा की।


*9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1845 - लॉर्ड मिण्टो द्वितीय - 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।

1900 - सत्य नारायण सिन्हा - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1923 - मानकभाई अग्रवाल - दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1925 – हिंदी फिल्मों के कलाकार / अभिनेता गुरुदत्त का बेंगलुरू में जन्म हुआ।

1930 - के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक।

1938 - संजीव कुमार - भारतीय अभिनेता।

1944 - तबस्सुम हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री ।

1948 - राधाबिनोद कोइजम - भारतीय राजनीतिज्ञ।

1962 - सुखबीर सिंह बादल पंजाब के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।


*9 जुलाई को हुए निधन👉*


1991 - शेरी भोपाली - एक सुप्रसिद्ध शायर।

2010 - जेसिका मार्गरेट एंडरसन एक ऑस्ट्रेलियाई उपन्यासकार और लघु कथाकार थीं।

2011 - डाबर समूह के अशोक बर्मन की लंदन में मृत्यु।

2015 - शायरी के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले पद्मभूषण सरदार अंजुम (71) ने आखिरी सांस ली।

2022 - समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (62) का गुडंगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ।

2022 - भारत में 'इंटरनेट के जनक' व विदेश संचार निगम लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन ब्रिजयेंद्र कुमार सिंघल (82) का देर रात निधन हुआ।


*9 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर व उत्सव👉*


🔅 अभिनेता श्री संजीव कुमार जयन्ती।

🔅  अभिनेता श्री गुरु दत्त जयन्ती।

🔅 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻



   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment