*_🚩श्री गणेशाय नम:🚩_*
*_📜 दैनिक पंचांग 📜_*
*_☀ 15 - Jul - 2023_*
*_☀ New Delhi, India_*
*_☀ पंचांग👇_*
*_🔅 तिथि त्रयोदशी 08:34 PM_*
*_🔅 नक्षत्र मृगशिरा +00:23 AM पंचक नही है_*70
*_🔅 करण :-भद्रा रात्रि 8/34 के बाद है_*
गर 07:53 AM
वणिज 07:53 AM
*_🔅 पक्ष कृष्ण_*
🔅 योग वृद्धि 08:20 AM
*_🔅 वार शनिवार_*
*_☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ👇_*
🔅 सूर्योदय 05:32 AM
🔅 चन्द्रोदय +03:52 AM
*_🔅 चन्द्र राशि वृषभ_*
🔅 सूर्यास्त 07:20 PM
🔅 चन्द्रास्त 05:42 PM
🔅 ऋतु वर्षा
*_☀ हिन्दू मास एवं वर्ष👇_*
🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत
🔅 कलि सम्वत 5125
🔅 दिन काल 01:48 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2080
🔅 मास अमांत आषाढ
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
*_☀ शुभ और अशुभ समय👇_*
*_☀ शुभ समय👇_*
🔅 अभिजित 11:59:15 - 12:54:27
*_☀ अशुभ समय👇_*
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:32 AM - 06:27 AM
🔅 कंटक 11:59 AM - 12:54 PM
🔅 यमघण्ट 03:40 PM - 04:35 PM
*_🔅 राहु काल 08:59 AM - 10:43 AM_*
🔅 कुलिक 06:27 AM - 07:23 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:49 PM - 02:44 PM
🔅 यमगण्ड 02:10 PM - 03:53 PM
🔅 गुलिक काल 05:32 AM - 07:16 AM
*_☀ दिशा शूल👇_*
🔅 दिशा शूल पूर्व
*_☀ चन्द्रबल और ताराबल👇_*
*_☀ ताराबल👇_*
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
*_☀ चन्द्रबल👇_*
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
*_🚩 जुलाई महीने के इन👇तारीखों में शुभाशुभ मुहूर्त🔥_*
🔅 विवाह मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है
🔅 मुंडन मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है
🔅 गृह प्रवेश मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है
🔅 नामकरण मुहूर्त
नहीं है।
🔅 अन्नप्राशन मुहूर्त
नहीं है।
🔅 कर्णवेध मुहूर्त
15
🔅 विद्यारम्भ मुहूर्त
नहीं है।
🔅 उपनयन/जनेऊ मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है
🔅 वाहन खरीद मुहूर्त
नहीं है।
🔅 प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त
17
🔅 सर्वार्थ सिद्धि योग
17, 23, 27, 28, 30
🔅 अमृत सिद्धि योग
23
*_🚩लगन👇तालिका🪷_*
सूर्योदय का समय: 05:32:47
सूर्योदय के समय लग्न मिथुन द्विस्वाभाव
87°24′04″
🔅 मिथुन द्विस्वाभाव
शुरू: 03:29 AM समाप्त: 05:44 AM
🔅 कर्क चर
शुरू: 05:44 AM समाप्त: 08:05 AM
🔅 सिंह स्थिर
शुरू: 08:05 AM समाप्त: 10:23 AM
🔅 कन्या द्विस्वाभाव
शुरू: 10:23 AM समाप्त: 12:39 PM
🔅 तुला चर
शुरू: 12:39 PM समाप्त: 02:59 PM
🔅 वृश्चिक स्थिर
शुरू: 02:59 PM समाप्त: 05:18 PM
🔅 धनु द्विस्वाभाव
शुरू: 05:18 PM समाप्त: 07:23 PM
🔅 मकर चर
शुरू: 07:23 PM समाप्त: 09:05 PM
🔅 कुम्भ स्थिर
शुरू: 09:05 PM समाप्त: 10:33 PM
🔅 मीन द्विस्वाभाव
शुरू: 10:33 PM समाप्त: 11:58 PM
🔅 मेष चर
शुरू: 11:58 PM समाप्त: अगले दिन 01:34 AM
🔅 वृषभ स्थिर
शुरू: अगले दिन 01:34 AM समाप्त: अगले दिन 03:29 AM
*_🚩ग्रह👇स्पष्ट🪷_*
निरायण, Sidereal
ग्रह राशि
निरायण नक्षत्र, पद
निरायण
लग्न कर्क 3°12' पुनर्वसु4 ही
सूर्य मिथुन28°8' पुनर्वसु3 हा
चन्द्र वृषभ27°15' मृगशीर्षा2 वो
बुध कर्क13°11' पुष्य3 हो
शुक्र * सिंह3°14' मघा1 मा
मंगल सिंह8°36' मघा3 मू
बृहस्पति मेष17°18' भरणी2 लू
शनि * कुम्भ12°31' शतभिष2 सा
राहू * मेष5°46' अश्विनी2 चे
केतु * तुला5°46' चित्रा4 री
सायन, Tropical
ग्रह Tropical Position
सायन
लग्न 117°23'
सूर्य 112°19'
चन्द्र 81°26'
बुध 127°22'
शुक्र * 147°25'
मंगल 152°47'
बृहस्पति 41°29'
शनि * 336°42'
राहू * 29°57'
केतु * 209°57'
अयनांश लाहिरी / चित्रपक्ष = 24°11'
*_आज के लिए खास_*
*_यहां जो लेख दिये जा रहे हैं यह पूरी तरह जानकारी और अनुभव आधारित है,इसके लाभ हानि के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे इसमें लेखक की किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होगी_*
शिव रुद्राभिषेक एक विश्लेषण
हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है।
जो मनुष्य शीघ्र ही अपनी कामना पूर्ण करना चाहता है वह भगवान शिव के आशुतोष स्वरूप की विविध द्रव्यों से विविध फल की प्राप्ति हेतु रुद्राभिषेक करता है। जो मनुष्य शुक्लयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी से अभिषेक करता है उसे भगवान शिव प्रसन्न होकर शीघ्र मनोवांछित फल प्रदान करते है।
रुद्रहृदयोपनिषद में शिव के बारे में कहा गया है कि "सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका" अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा हैं। रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। इनका अभिषेक करने से सभी ग्रह बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है। रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ किया जाता है।अभिषेक के कई प्रकार होते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है रुद्राभिषेक करना अथवा श्रेष्ठ ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा कराना। वैसे भी भगवान शिव को जलधारा प्रिय माना जाता है क्योंकि वह अपनी जटा में गंगा को धारण किये हुए हैं। जो व्यक्ति जिस कामना की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक करता है वह उसी प्रकार के द्रव्यों का प्रयोग करता है। आप जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु रुद्राभिषेक करा रहे हैं उसके लिए किस द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए और इससे कौनसे लाभ प्राप्त होते है उनका उल्लेख शिव पुराण में किया गया है।जिसके निम्नलिखित लाभ इस प्रकार हैं-
∆ अगर किसी भी स्थान पर वर्षा नहीं हो रही है तो भगवान शिव के रुद्राभिषेक में केवल जल से अभिषेक करते है तो उस स्थान पर वर्षा होती है।
∆ अगर कोई भी व्यक्ति असाध्य रोग से ग्रस्त है तो भगवान शिव के रुद्राभिषेक कुशोदक से करें तो असाध्य रोग से मुक्ति मिलती है। अथवा आप अगर इत्र मिले जल से अभिषेक करते हैं तो उससे बीमारी नष्ट होती है।
∆ अगर आप स्वयं का मकान और वाहन चाहते हैं तो उसके लिए आपको दही से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
∆ आपको लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
∆ अगर आप अपने धन में वृद्धि चाहते है तो उसके लिए आपको शहद एवं घी से अभिषेक करना चाहिए।
∆ आप किसी तीर्थ के जल से अभिषेक करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है।
∆ अगर आप संतान प्राप्ति के लिए दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
∆ आपको तेज ज्वर पीड़ा से मुक्ति शीतल जल अथवा गंगाजल से रुद्राभिषेक करने पर प्राप्त होती है।
∆ शिव के सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विकास होता है।
∆ अगर किसी को भी प्रमेह रोग की शांति चाहिए तो भी दुध द्वारा रुद्राभिषेक करने से हो जाती है। गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा रुद्राभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
∆ यदि शकर मिले दूध से रुद्राभिषेक करे तो पर जड़बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
∆ यदि आप किसी भी प्रकार के कोर्ट केस में फंसे हुए हो और अपने शत्रु की हार चाहते हो तो सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करना चाहिए तो शत्रु पराजित होता है।
∆ अगर कोई भी अगर तपेदिक रोग से ग्रसित है तो शहद के द्वारा रुद्राभिषेक करने पर वह कष्ट भी दूर हो जाता है।पातकों को नष्ट करने की कामना करने वाले को भी शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
∆ व्यक्ति को पुत्र कामना की इच्छा से शकर मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है।
रुद्राभिषेक करने के लिए कुछ नियम भी है जो निम्नलिखित है
❀ यदि किसी मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक करेंगे तो बहुत उत्तम रहेगा।
❀ किसी ज्योतिर्लिंग पर रुद्राभिषेक का अवसर मिल जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं।
❀ नदी किनारे या किसी पर्वत पर स्थित मंदिर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना सबसे ज्यादा फलदायी है।
❀ कोई ऐसा मंदिर जहां गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित हो वहां पर रुद्राभिषेक करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
❀ घर में भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है।
विशेष अवसर पर या सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि आदि पर्व के दिनों में मंत्र, गोदुग्ध या अन्य दूध मिलाकर अथवा केवल दूध से भी अभिषेक किया जाता है। विशेष पूजा में दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से अलग-अलग अथवा सबको मिलाकर पंचामृत से भी अभिषेक किया जाता है। तंत्रों में रोग निवारण हेतु अन्य विभिन्न वस्तुओं से भी अभिषेक करने का विधान है। इस प्रकार विविध द्रव्यों से शिवलिंग का विधिवत अभिषेक करने पर अभीष्ट कामना की पूर्ति होती है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि किसी भी पुराने नियमित रूप से पूजे जाने वाले शिवलिंग का अभिषेक बहुत ही उत्तम फल देता है किंतु यदि पारद के शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो बहुत ही शीघ्र चमत्कारिक शुभ परिणाम मिलता है। रुद्राभिषेक का फल बहुत ही शीघ्र प्राप्त होता है।
रुद्राभिषेक करने की तिथियां:
कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, चतुर्थी, पंचमी, अष्टमी, एकादशी, द्वादशी, अमावस्या, शुक्लपक्ष की द्वितीया, पंचमी, षष्ठी, नवमी, द्वादशी, त्रयोदशी तिथियों में अभिषेक करने से सुख-समृद्धि संतान प्राप्ति एवं ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
रुद्राभिषेक करने का सही तरीकाऔर नियम
भगवान शिव का अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र, ओम नमः: शिवाय या रुद्राष्टकम मंत्र का जाप करते रहें। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और फिर पान का पत्ता, बेलपत्र आदि सभी चीजें शिवजी को अर्पित करें। भगवान शिव के भोग के लिए व्यंजन
गन्ने के रस की धार शिवलिंग पर छोड़ना, गीले गुड़ के साथ लगाना या गुड़ को पानी में घोलकर शिवलिंग पर चढ़ाना चीनी-अभिषेक कहलाता है। गुड़ (चीनी) मीठा होता है, यह सर्वविदित है, इसके अभिषेक से मीठी वाणी निकलती है, जिससे शत्रु नहीं बनते और शत्रु ही नहीं रहते।
दूध : शिव का दूध की धारा से अभिषेक करने से बुद्धि-विवेक बढ़ता है। घर में शांति आती है। आरोग्यता प्राप्त होता है।
पंच अमृत से अभिषेक ही है रुद्राभिषेक
जब भगवान शंकर पर भक्ति और भाव से केवल जल अर्पण किया जाता है तो इसे जलाभिषेक कहते हैं। वहीं रुद्राभिषेक में विधिवत तरीके से पंच अमृत के द्वारा महादेव को स्नान करवाया जाता है। ये पांच अमृत दूध, दही, घी, शहद और बूरा हैं। इन्हीं पांच अमृतों से अलग-अलग तरीके से अभिषेक किया जाता है।
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए - 'श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि। ' आप इस शक्तिशाली मंत्र का भी जाप कर सकते हैं - 'ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
तांबे के लोटे से चढ़ाएं जल
शिवलिंग पर तांबे, चांदी या सोने के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए। स्टील या लोहे के लोटे से जल न चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय शिवजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शिवलिंग पर चावल के 5 दाने अर्पित किए जाएं, तो शिव जी प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं.
शिवलिंग पर पीली अरहर की दाल अर्पित करना शुभ होता है और इससे महादेव प्रसन्न होते हैं
मदार अर्थात नीला या सफेद अकाव. शिव जी का पसंदीदा रंग सफेद है इसलिए उनकी पूजा में सफेद आक के फूल जरुर चढ़ाना चाहिए. इसे, आंकड़ा, अर्क और अकौआ के नाम से भी जाना जाता है. भगवान भोलेनाथ को सावन में ये फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
गुलाब के फूल प्रेम का प्रतीक हैं। अगर आप ये फूल भगवान शिव को चढ़ाएंगे तो इसका मतलब है कि आपने यज्ञ पूरा कर लिया है और आपको सफलता मिलेगी
शमी के पेड़ को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इसकी पूजा भगवान शिव की पूजा के समान मानी जाती है. अब चूंकि भगवान शिव गणेशजी के पिता व शनि के गुरु हैं, ऐसे में शमी की पूजा से गणेश व शनि भगवान भी प्रसन्न होते हैं
सावन मास में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है। शिवलिंग का दही से अभिषेक करने पर काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और हर प्रकार के कार्य सिद्ध होते हैं। सावन में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
*_अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव है, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें..._*
*_🚩🪷👇राशिफल👇🚩🪷_*
🐑 *_मेष राशि :चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। जीवन की उलझनों का हल आपको खुद ढूंढने की जरुरत है क्योंकि लोग आपको बस सलाह दे सकते हैं और कुछ नहीं।_*
भाग्यांक: 3
🐂 *_वृषभ राशि :इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो। सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। ग़ज़ब का दिन है - फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है।_*
भाग्यांक: 2
👩❤️👨 *_मिथुन राशि :का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह। आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।_*
भाग्यांक: 9
🦀 *_कर्क राशि :ही, हू, हे,हो, डा, डी ,डू, डे,डो। आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आएगी।_*
भाग्यांक: 3
🦁 *_सिंह राशि :मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे। उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।_*
भाग्यांक: 2
👰🏻♀ *_कन्या राशि :टो, पा, पी पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो,। दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। उतावलापन अच्छा नहीं है, आपको किसी भी काम को करने में उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए। इससे काम के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।_*
भाग्यांक: 9
⚖️ *_तुला राशि :रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।_*
भाग्यांक: 3
🦂 *_वृश्चिक राशि :तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु,। अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई क़िले न बांधें।_*
भाग्यांक: 4
🏹 *_धनु राशि :ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएँ तो काफ़ी काम किया जा सकता है।_*
भाग्यांक: 1
🐊 *_मकर राशि :भो,ज, जी,(जू,जे जो) खी,खू, खे, खो, गा, गी। शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।_*
भाग्यांक: 1
⚱️ *_कुम्भ राशि :गू, गे,गो,सा, सि, सू, से, सो, द,। ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।_*
भाग्यांक: 8
🐬 *_मीन राशि:दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।_*
भाग्यांक: 6
*_🚩🪷जय श्री राम🪷🚩_*

No comments:
Post a Comment