Followers

Wednesday, July 12, 2023

13/07/2023

 🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*



*इतिहास की 13 जुलाई 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 13 जुलाई 2023*

             *बृहस्पतिवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* श्रावण

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 18:26 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 20:52 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी

*💫करण-* बव. - 06:10 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शूल - 08:51 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड

*🌅सूर्योदय-* 05:31

*🌄सूर्यास्त-* 19:21

*🌙चन्द्रोदय-* 26:15

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 14:10 से 15:54

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण बदी एकादशी 18:26 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , मनसा पूजा , यमघण्टयोग सूर्योदय से 20:52 तक , वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र) , श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि , स्वामी कल्याण देव शुक्रताल ( पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं ) व शहीद दिवस (कश्मीर)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण बदी द्वादशी 19:18 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*गते शोको न कर्तव्यो*

    *भविष्यं नैव चिन्तयेत्‌।* 

*वर्तमानेन      कालेन* 

    *वर्तयन्ति  विचक्षणाः ॥* 

*अर्थात्👉*

      _अतीत पर पछतावा नहीं करना चाहिए और भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए।वर्तमान समय के अनुसार ही समझदार पुरुष कार्य करते हैं।_

🌹


*13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।

1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।

1660 - शिवा काशिद शिवाजी ने शिवाजी महाराज और परिणामी मराठी साम्राज्य पर संकट को टालने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया (12-13 जुलाई 1960)।

1700 -  कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ।

1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।

1772 - कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।

1787 - संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।

1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था (1803 का भी वर्ण है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।

1871-  क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया।

1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।

1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।

1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।

1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।

1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया (कन्फर्म नहीं)।

1905 –  कलकत्ता के बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने / बहिष्कार का सुझाव दिया गया।

1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।

1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।

1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'Hollywood' लिखा गया था।

1925 - वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की।

1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।

1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।

1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।

1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।

1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई ​थी।

1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।

1992 - यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने।

1998– भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।

1998 - ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।

2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।

2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।

2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।

2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।

2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।

2009 - शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की।

2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।

2016 - यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।

2019 - मेघालय देश का पहला राज्य बना जहां जल नीति बनाई गई ।

2019 - सोमालिया के होटल में आतंकी हमले में अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकों समेत 26 की मौत हुई।

2020 - भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया।

2021 - विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ता‍जिकिस्‍तान की दो दिन की यात्रा पर दुशाम्‍बे पहुँचे।

2021 - पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कुर्रम में आतंकी हमला हुआ , सेना के कैप्टन समेत 12 सैनिकों की मौत, 15 से अधिक घायल हुए।

2022 - दिखा:धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा , साल का सबसे बड़ा सुपरमून  दिल्ली-अजमेर समेत दुनियाभर में 15% ज्यादा चमकीला चांद दिखा।

2022 - राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया।

2022 - चीन और पाकिस्तान द्वारा सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास (10 से 13 जुलाई ) आयोजित किया गया।

2022 - भारत में बांग्‍लादेश के अगले उच्‍चायुक्‍त के तौर पर मुस्‍तफ‍िजुर रहमान न‍ियुक्‍त किए गए।

 

*13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1814 - सुप्रसिद्ध भानुभक्त आचार्य एक नेपाली लेखक, कवि और अनुवादक थे।

1932 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1933 - भीष्म नारायण सिंह - असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।

1939 - प्रकाश मेहरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था। 

1941 - टी. कल्पना देवी - आठवीं लोकसभा की सदस्य।

1941 - सुनीता जैन - हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।

1944 - ज़ोरामथंगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ।

1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।

1947 - अस्ताद देबू एक भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।

1984 - उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।


*13 जुलाई को हुए निधन👉*


1994 - कृष्ण गुंडोपंत गिंदे, जिन्हें के.जी. गिंडे एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक थे। 

1995 – बंगाली उपन्यासकार / लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।

2013 - शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका थी।

2021 - यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी थे।


*13 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि।

🔅 स्वामी कल्याण देव शुक्रताल ( पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं )।

🔅 वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।

🔅 शहीद दिवस (कश्मीर)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻



   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment