🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*🙏आप सभी को श्रावण शिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ । भगवान शिव की कृपा हम सब पर बनी रहे।🙏 जय भोलेनाथ🙏*
*इतिहास की 15 जुलाई 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 जुलाई 2023*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 20:34 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 24:23 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* गर - 07:53 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वृद्धि - 08:20 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:32
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 27:52
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 11:22 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 08:59 से 10:43
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण बदी त्रयोदशी 20:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्रावण शिवरात्रि व्रत , शनि प्रदोष व्रत , विघ्नकारक भद्रा 20:33 से , संत नामदेव महाराज पुण्यतिथि (मराठी कलेंडर अनुसार , कन्फर्म कर लें ) , श्री कामाक्षी कुमारस्वामी कामराज नादेर जयन्ती , श्री सी० एच० मोहम्मद कोया जयन्ती , श्री रमेश पोखरियाल "निशंक" जन्म दिवस , श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जन्म दिवस , ब्रिगेडियर मोहम्मद उसमान जयन्ती व विश्व युवा कौशल दिवस ।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 22:09 तक पश्चात् अमावस्या शुरु।_*
*🎯आज की भक्ति👉*
🌹
*ॐ त्र्यम्बकं यजामहे*
*सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।*
*उर्वारुकमिव बन्धनान्*
*मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥*
*भावार्थ 👉*
_हम विश्व में सुरभि फैलाने वाले , संपूर्ण जगत का पालन पोषण करने वाले त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं। वह हमें मृत्यु के बंधनों से उसी प्रकार मुक्त कर दें जिस प्रकार एक ककड़ी पककर अपनी शाखा (डंठल) के बंधनों से मुक्त हो जाती है, वैसे ही हम मोक्ष को प्राप्त करें और मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।_
🌹
*15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।
1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1857 - 1857 के भारतीय विद्रोह: कानपुर में दूसरा नरसंहार हुआ।
1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
1867 - सैन फ्रांसिस्को मर्चेंट एक्सचेंज खोला गया।
1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1910 – एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1910 - कार्लोस यूगेनिओ रेस्ट्रेपो को कोलंबिया का राष्ट्रपति चुना गया।
1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1918 - मार्ने की दूसरी लड़ाई: युद्ध एक जर्मन हमले के साथ नदी मार्ने के पास शुरू हुआ।
1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1927 – वियना नरसंहार : ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1959 संयुक्त राज्य अमेरिका के इस्पात उद्योग के खिलाफ एक हड़ताल हुई।
1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा।
1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मारकर हत्या हुई।
1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2019 - कलराज हिमाचल के और देवव्रत गुजरात के राज्यपाल बने।
2020 - अशोक लवासा को एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ।
2020 - ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री ने हितों के टकराव के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2020 - गुजरात की टेक्सटाइल आर्ट फॉर्म 'माता नी पछेड़ी' को भौगोलिक संकेतक टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया।
2020 - भारत और भूटान के बीच एक नया अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए खोला गया ।
2020 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15वां शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ।
2021 - श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
2022 - अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने भारत को रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए CAATSA प्रतिबंधों से खास छूट दिलाने वाले एक संशोधित विधेयक को पारित किया।
2022 - प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2022 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में GRSE लिमिटेड में प्रोजेक्ट 17 ए के वाई-3023 युद्धपोत दूनागिरी का उद्घाटन किया।
*15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1611 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।
1783 - जमशेद जी जीजाभाई - प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे।
1840 - विलियम विलसन हन्टर - एक परिष्कृत शिक्षाविद , ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी।
1885 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1902 - कोका सुब्बा राव भारत का पूर्व मुख्य न्यायधीश।
1903 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
1909 - दुर्गाबाई देशमुख - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।
1909 - गनपतराव देवजी तापसे - महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य।
1912 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1925 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
1927 - सी० एच० मोहम्मद कोया - केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1933 - एम॰ टी॰ वासुदेव नायर मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता (मतभेद)।
1936 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म इन्दौर में हुआ।
1937 - कलानाथ शास्त्री - भारतीय लेखक।
1947 - तुलसी मुण्डा - उड़ीसा से एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जिसे पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
1957 - भानु प्रताप सिंह वर्मा भारत की सत्रहवीं लोकसभा के सांसद।
1959 - रमेश पोखरियाल "निशंक" उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री रहे।
1962 - भूपेन्द्रभाई पटेल गुजरात राज्य के वर्तमान (2021 से) मुख्यमंत्री।
1974 - कैप्टन नीकेझाकू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे (कन्फर्म नहीं)।
1977 – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ।
1978 - विजय शेखर शर्मा एक भारतीय उद्यमी जिन्होंने पेटीऍम को बाज़ार में उतारा।
*15 जुलाई को हुए निधन👉*
1967 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
2004 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
2017 - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
2020 - वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव (70वर्ष) का निधन हो गया।
2020 - आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तमप्रियदास जी स्वामी (78) का देर रात निधन हुआ।
*15 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत नामदेव महाराज पुण्यतिथि (मराठी कलेंडर अनुसार , कन्फर्म कर लें)।
🔅 श्री कामाक्षी कुमारस्वामी कामराज नादेर जयन्ती।
🔅 श्री सी० एच० मोहम्मद कोया जयन्ती।
🔅 श्री रमेश पोखरियाल "निशंक" जन्म दिवस।
🔅 श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जन्म दिवस।
🔅 ब्रिगेडियर मोहम्मद उसमान जयन्ती।
🔅 विश्व युवा कौशल दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
.jpeg)
No comments:
Post a Comment