🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक -06 जुलाई 2024*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
🌤️ *शक संवत -1946*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास - आषाढ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा 07 जुलाई प्रातः 04:26 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु 07 जुलाई प्रातः 04:48 तक तत्पश्चात पुष्य*
🌤️ *योग - व्याघात 07 जुलाई रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:23 से सुबह 11:03 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:03*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:23*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *07 जुलाई 2024 रविवार को सूर्योदय से 08 जुलाई सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Kharghar -Navi Mumbai 7th Apr'13*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻 *-लोककल्याण सेतु – जून २०१४ से*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि होती है, लेकिन आम लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (06 जुलाई, शनिवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी (15 जुलाई, सोमवार) को समाप्त होगी।*
👺 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 👺
🙏🏻 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*
🙏🏻 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करें तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*
👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*
👩🏻 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*
🌷 *“ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "*
*" ASHOK SHOK SHAMNO BHAV SARVATRA NAH KULE "*
🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*
👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2*
🙏🏻 *शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें l)*
🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "*
*"Om Hreem Goryaye Namah"*
🙏🏻 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें l*
🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l*
💰 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💰
➡ *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है मंत्र ध्यान से पढ़ें :*
🌷 *" ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*
*" OM SHREEM HREEM KLEEM AIM KAMALVAASINYE SWAHA "*
👦🏻 *विद्यार्थियों के लिए* 👦🏻
🙏🏻 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*
📖 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*
*बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।*
🙏🏻 *जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*
🙏🏻 *–(वेद-व्यास जी , देवी भागवत)*
🙏🏻 *-श्री सुरेशानंद जी*
🙏🏻 *स्त्रोत: ऋषि प्रसाद, अप्रैल 2006 - सितम्बर 2006 , पृष्ठ संख्या 11, अंक 165 -सितम्बर 2011, पृष्ठ संख्या 11, अंक 225*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप धन लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु आशा के अनुसार नहीं होगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद उदासीनता मिटेगी लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सम्बन्ध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों का नजरअंदाज करना अखरेगा। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियो को दिक्कत आ सकती है। विपरीत लिंगीय आसक्ति आज मुसीबत में डालने वाली है सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अत्याधिक भावुक रहेंगे आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। आज मन की बात किसी से ना बाटें लोग सहायता की जगह हंसी उड़ाएंगे। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा धन लाभ भी रुक-रुक कर होता रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहने से इसे रोकना भारी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से शान्ति मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपने मन की ज्यादा सुनेंगे कार्यो में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा नाही आज किसी अन्य पर जल्दी से विश्वास करेंगे। आज सरकारी कार्यो में थोड़ी भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल जायेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ कम परिश्रम से ही मिल जायेगा। महिलाओ के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है परन्तु जिद्द अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाये किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना करवाये।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्यादा उलझनों वाले कार्यो से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रहेगी। कार्यो में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते है। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे अनैतिक कार्यो से दूर रहे सम्मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी मानसिक उलझने परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत अवश्य होगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी मन प्रसन्न रहेगा परन्तु किसी के तानों को अनदेखा करें शान्ति बनी रहेगी। व्यवसायी लोग कार्य क्षेत्र पर भी परोपकार की भावना रखेंगे आज जो भी आपके संपर्क में आएगा खुश होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोल कर करेंगे इससे आर्थिक कमी भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा परन्तु निश्चित होगा। आज अंजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करा सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। सेहत में सुधार आएगा कार्यो में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे उसे कर के ही मानेंगे चाहे हानि ही क्यों न हो। भाई बंधुओ के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के आस-पास ही मिल सकेगा। पारिवार में रूठना मनना लगा रहेगा फिर भी शान्ति बनी रहेगी। महिलाये आस-पड़ोसियों से प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। संध्या के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा कार्यो को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता आज कम रहेगी परिजनो के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यो में आरम्भ में असफलता नजर आएगी फिर भी हिम्मत ना हारे प्रयास अवश्य सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम ही रहेगा। धार्मिक कार्यो पर खर्च करने में आगे रहंगे। गृहस्थ की उलझने सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाये आपकी और आकर्षित होंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य लापरवाही के कारण ख़राब होगा। आर्थिक विषयो के फैसले सोच समझ कर ही करें हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। हीन भावना से ग्रस्त होने के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ चलाने में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत तो मिलेगी लेकिन मिजाज भी चढ़ा रहने से असुविधा भी होगी। आर्थिक मामलो में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले जाने के रास्ते बना लेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप विरोधियो पर विजय पाएंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा अंदर से दयालु रहेंगे ध्यान रहे अधिक परोपकारी स्वभाव हानि भी करा सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। नौकरी वाले जातक पदोन्नति के लिए नामित हो सकते है। घर के बुजुर्ग एवं महिलाओ के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल खराब रहेगा लेकिन स्थिति स्वतः ही संभल जायेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यो की और आसानी से आकर्षित हो जाएगे। सरकार अथवा रिश्तेदारो से अशुभ समाचार मिल सकते है। आप जैसा चाहेंगे लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे जो की अनायास क्रोध दिलाएगा। लोगो पर बिना सोचे भरोसा करना हानिकर सिद्ध होगा। धन सम्बंधित कार्यो से दौड़-धुप करनी पड़ेगी विवाद भी हो सकता है। महिलाये गृहस्थ में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु इसमें सफल नहीं होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप प्रत्येक कार्यो को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे एवं मन में डर सा बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ेगा। घर के सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना है। धन सम्बंधित कार्यो में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़े लोगो के द्वारा कटु अनुभव होंगे। महिलाओं को सम्मान दें संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथा संभव टाले चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए। सन्तानो की आवश्यकता समय पर पूरी करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप कार्यो में लापरवाही करेंगे जिससे कार्य में विलम्ब के साथ अन्य लोगो को असुविधा रहेगी। कार्य करते हुए भी मन कही और भटकेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा बचत नहीं कर सकेंगे। मध्यान के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बनेगी। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते है। महिलाये स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें अकस्मात गिरावट आएगी। धर्म-कर्म में दिखावा अधिक रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
No comments:
Post a Comment