Followers

Friday, July 5, 2024

आषाढ़ गुप्त नवरात्र

: *🙏🚩 जय माता की 🚩🙏*

    *🌹आषाढ़ गुप्त नवरात्र*🌹 

   *(सनातन शास्त्र एवं ज्ञान)*🌹🌾🌺🙏🙏🌺🌾🌹


*➡️ 06 जुलाई 2024, शनिवार से* 

             *15 जुलाई, 2024,* *सोमवार तक 🌷*

🌹🌹🌹🚩🚩🌹🌹🌹

*🤔👉 सनातन संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से दो- चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है।*

           *➡️ इसके साथ ही 2 गुप्त नवरात्रि होती है पौष व आषाढ़ माह में। इन नौ दिनों के दौरान विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए माता रानी की पूजा उपासना व्रत इत्यादि किए जाते हैं। इन गुप्त नवरात्रों में तांत्रिक सिद्धियां भी की जाती है।*

            *➡️ पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि आरंभ होते है। पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्र 6 जुलाई, 2024, शनिवार से शुरू हो रही है, 15 जुलाई, 2024, सोमवार को समाप्त होगी।*

            *➡️ इस साल तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है। इसलिए आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पूरे 10 दिन पड़ेगी।*


  *🌷गुप्त नवरात्र मुहूर्त समय*🌷 

*🌹🌹पंचांग के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्र शुभ मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 07:15 से लेकर सुबह 08:55 के बीच के शुभ का चौघड़िया रहेगा है। उसके उपरांत सुबह 12:00 से दोपहर 12:40 बजे तक श्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अतः इस समय के दौरान कलश स्थापना व पूजा आरंभ की जा सकती है*


  *🌷गुप्त नवरात्रि का महत्व*🌷

*🔱आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा व अपनी कुलदेवी के अलावा मां काली और अन्य महाविद्याओं की पूजा करने का भी विधान है। इस दौरान साधक किसी विशेष मनोकामना के लिए माता रानी की पूजा उपासना करते हैं।*


*🔱ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि व लग्न इस तरह के होते हैं जिसमें माता  की पूजा उपासना करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है अतः वे लोग भी इस समय माता की पूजा उपासना कर सकते हैं।*


*🔱 यदि आप किसी ग्रह- नक्षत्र जैसे कि शुक्र, राहु, केतु की दशा महादशा से पीड़ित है तो भी आप माता की पूजा उपासना करके ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।*


*🔱जिन लोगों के जीवन में रोजगार, व्यापार , पारिवारिक सुख शांति या दांपत्य व संतान सुख में बाधा उत्पन्न हो रही है वे लोग भी इन नवरात्रों में पूजा- व्रत- उपवास रखकर माता से मनोरथ पूर्ण करने की प्रार्थना कर सकते हैं।*


*🔱विशेष सिद्धियों के लिए या फिर मंत्र व तंत्र इत्यादि सिद्ध करने के लिए भी इन गुप्त नवरात्रों का अनुष्ठान किया जा सकता है।*

*🌷🚩जय श्री राम जय हनुमान 🚩🌷*                  

*🙏सनातन धर्म की जय हो 🙏*

🌹🌾🌺🙏🙏🌺🌾🌹      

 

 🌹

: "जय श्री बालाजी की"🙏

🕉️"ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

दिनांक:-05जुलाई:-2024 

वार:-शुक्रवार

तिथी:-30अमावस्या:-28:27

पक्ष:-कृष्णपक्ष

माह:-आषाढ 

नक्षत्र:-आर्द्रा:-28:06

योग :-ध्रुव:-27:48

करण:-चतुष्पाद:-16:39

चन्द्रमा:-मिथुन 

सुर्योदय:-05:42

सुर्यास्त:-19:20

दिशा शुल.....पश्चिम

निवारण उपाय:-जौं का सेवन

ऋतु :-वर्षा ऋतु 

गुलीक काल:-07:29से 09:10

राहू काल:-10:51से12:32

अभीजित....12:05से12:59

विक्रम सम्वंत  .........2081

शक सम्वंत ............1946

युगाब्द ..................5126

सम्वंत सर नाम:-कालयुक्त 

         चोघङिया दिन

चंचल:-05:48से07:29तक

लाभ:-07:29से09:10तक

अमृत:-09:10से10:51तक

शुभ:-12:32से14:13तक

चंचल:-17:35से19:16तक

      चोघङिया रात

लाभ:-21:54से23:13तक

शुभ:-00:32से01:51तक

अमृत:-01:51से03:10तक

चंचल:-03:10से04:29तक

चोघङिया का समय  सूर्योदय के अनुसार है|

  आज के विशेष योग

  वर्ष का88वा दिन,देव-पितृ अमावस्या, सूर्य पुनर्वसु में 23:39,वाहन हाथी, स्त्री.स्त्री. चं.चं,कुमारयोग 28:27से सूर्योदय,

      🌹 👉 टिप्स 👈🌹

    अमावस्या के दिन गुड कि रोटी बनाके गाय को खिलाएं।

 🙏🌷सुप्रभात मित्रो🌷🙏

  येनेदं भूतं भुवनं भविष्यत् परिगृहीतममृतेन सर्वम् । येन यज्ञस्तायते सप्तहोता तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु ।। 

जय श्री बालाजी की🙏 

जय श्री मोहन दास बाबा 🙏

जय श्री कानी दादी की🙏

🙏रोट्या क देवाल्ल की जय 🙏

🙏विश्व सम्राट श्री सालासर दरबार की जय हो🙏

🙏 श्री रामधाम दरबार की जय हो 🙏

: *💐🍂🌹जय श्रीकृष्ण🌹🍂💐*


*🕉  प्रकीर्ण के सम्बंध में स्वामी रामसुखदास जी महाराज के अमृत वचन 🕉*


*🕉1.संसार का मालिक  परमात्मा है और शरीर का मालिक मैं हूं - ऐसा मानना गलती है। जो संसार का मालिक है, वही शरीर का भी मालिक है।* 

     

*🕉2. जैसे बालक हर अवस्था में मां को ही पुकारता है, वैसे ही हर अवस्था में भगवान को ही पुकारो।*         


 *🕉3. न्यायपूर्वक काम करने वाले के चित्त में शांति और अन्यायपूर्वक काम करने वाले के चित्त में अशांति रहती है।*     


 *🕉4. जिससे अपना और दूसरों का, वर्तमान में और परिणाम में अहित होता हो, वह सब असत-कर्म है।*


*🕉5. संसार में जो वस्तु आपके अधिकार की और प्राप्त है, वह भी सदा आपके साथ नहीं रहेगी, फिर जो वस्तु बिना अधिकार की और अप्राप्त है, उसकी आशा करने से क्या लाभ?*

 

*🇮🇳जय हिंद🇮🇳*   *🚩जय भारत🚩*

*🙏नमस्कार🙏*    *🌷सुप्रभात🌷*

*🌹धर्म की जय हो - अधर्म का नाश हो।🌹कृष्णम् वन्दे जगदगुरु।🌹*

*🌹 श्री रामधाम सेवा संघ 62 सेक्टर प्रताप नगर सांगानेर जयपुर*

: *🔅🔆🚩चिंतन प्रवाह🚩🔆🔅*

        

_*सागर पार करने के लिए राम जी को समुद्र ने उपाय बताया है। राम जी ने मंत्रियों को बुला कर पुल तैयार करने को कहा है। इसी बीच जामवंत जी राम जी से कहते हैं कि हे सूर्य कुल के ध्वज ! सुनिए ! आपका नाम सेतु है, जिस पर चढ़ कर मनुष्य संसार सागर पार कर लेते हैं।*_

          

_*मित्रो! राम नाम रूपी सेतु सबसे मज़बूत पुल है, इस पर चढ़ कर अभी तक अनगिनत लोग संसार सागर से पार उतर गये हैं। हम आप हैं कि भटक रहे हैं, आइए, साथ चलते हैं और राम नाम रूपी पुल पर चढ कर संसार सागर से पार उतर जाते हैं। अथ जय राम, जय राम, जय जय राम।*_ 


             *🕉️शुभ प्रभात🕉️*

 *🙏मंगलमय दिवस की शुभकामनाएं🙏*

*🌹

*राम राम जी*🌹🙏🍒

No comments:

Post a Comment